सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Video: गांधी जयंती पर नगर पंचायत मेहनगर में चला सफाई अभियान



चेयरमैन अशोक चौहान, ईओ सहित सभासदों ने की साफ-सफाई

वार्ड नंबर एक में नवनिर्मित नाली का उद्घाटन

मेहनगर। गांधी जयंती के अवसर रविवार को नगर पंचायत मेहनगर में चेयरमैन अशोक चौहान ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और ध्वजारोहण किया। इसके बाद चेयरमैन अशोक चौहान और ईओ अमिताभ मणि ‌त्रिपाठी ने वार्ड नंबर एक रविदास नगर मलिन बस्ती में स्वयं साफ-सफाई की। साथ ही चूने के साथ कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया। सभासद बजरंग लाल मौर्य, जनार्दन, राम अवध मौर्य, श्रीमती मालती देवी, लोकनाथ, रहीमुद्दीन अंसारी, समाजसेवी समीर सिंह ने भी फावड़ा, झाड़ू लेकर वार्ड में सफाई किया। चेयनमैन ने लोगों से वार्ड को साफ-सुथरा रखने का आह्वान किया।  कहा कि अपने अगल-बगल सफाई करने में कोई शर्मिंदगी नहीं होनी चाहिए।  इसके बाद चेयरमैन ने वार्ड नंबर 1 रविदास नगर में लखराव पोखरा के पास डॉ. गफ्फार के दुकान से अलगू यादव के घर के आगे तक अनुमानित लागत 15.71 लाख से निर्मित नाली का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अमिताभ मणि त्रिपाठी, वरिष्ठ लिपिक अशोक कुमार दुबे, सभासद जनार्दन, लोकनाथ, बजरंग लाल मौर्य, राम अवध मौर्य, श्रीमती मालती देवी, समाजसेवी समीर सिंह आदि उपस्थित रहे।


 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं