सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

UP ATS ने आजमगढ़ से 2 लोगों को उठाया

भारी मात्रा में अवैध हथियार और उपकरण बरामद

आजमगढ़। यूपी ATS ने बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पतिला गौसपुर से बीती रात दो लोगों को उठा ले गई। एटीएस ने दोनों के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार और उपकरण बरामद किए हैं। एटीएस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा ह।

जानकारी के अनुसार यूपी एटीएस ने बिलरियागंज थाना के पत्तीला गौसपुर के रहने वाले मैनुद्दीन और बिलरियागंज कस्बे के रहने वाले आफताब पुत्र फिरोज को उठाया है। इनक‌े कब्जे से चार पिस्टल, 10 एयरगन, एक बंदूक के साथ बड़ी संख्या में अर्धनिर्मित हथियार और दो बक्शे भरकर हथियार बनाने के उपकरण बरामद किया है। सूत्रों के अनुसार बरामद एयरगन को मॉडिफाई कर हथियार बनाया जाता है। हालांकि इस छापेमारी के बारे में कोई भी कुछ भी बोलने से इंकार कर रहा है। यहां बताते चलें कि बीते अगस्त माह में जिले के एक युवक सबाउद्दीन को एटीएस ने गिरफ्तार किया था। जिसके ऊपर 15 अगस्त को धमाके करने की साजिश करने का आरोप है। बिलरियागंज में इतनी भारी मात्रा में हथियार और उसे बनाने के जो उपकरण बरामद हुए निश्चित रूप से सुरक्षा एजेसिंयों के लिए चिंता का विषय है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं