सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Sagri: टूटकर गिरे हाईवोल्टेज तार की चपेट में आकर युवक की मौत

भर्ती के लिए लगा रहा था दौड़, एकलौते पुत्र की मौत से कोहराम

पुलिस को शव ले जाने से ग्रामीणों ने रोका

अधिकारियों को मौके पर बुलाने को लेकर अड़े

काफी समझाने पर माने ग्रामीण

संदीप के रोते-बिलखते परिजन, साथ में गांव की महिलाएं

सगड़ी। जीयनपुर थाना के खाड़ गांव निवासी युवक शनिवार की भोर में घाघरा स्कूल के मैदान में सेना में भर्ती के लिए दौड़ के लिए घर से निकला युवक रास्ते में टूटकर पहले से गिरे 11 हजार वोल्ट का तार की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस द्वारा शव पीएम को भेजने के दौरान ग्रामीण आक्रोशित हो गए और अ‌धिक‌ारियों को बुलाने पर अड़ गए। पुलिस ने काफी समझाया, फिर ग्रामीण माने। पुलिस ने पंचनामा बनाकर युवक का शव परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

  जानकारी के अनुसार  जीयनपुर थाना के खाड़ गांव निवासी संदीप यादव 19 पुत्र रामकेर यादव सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। इस क्रम में प्रतिदिन वह भोर में दौड़ के लिए जाता था। शनिवार की भोर में पौने चार बजे के करीब वह घर से साइकिल से घाघरा स्कूल के मैदान के लिए निकला। अभी वह घाघरा गांव से पहले सीता यादव के मकान के पीछे पुलिया के पास ट्रांसफार्मर से टूटकर गिरे 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आ गया। तार उसके शरीर और साइकिल में लिपट गया, जिससे उसकी तत्काल मौके पर ही मौत हो गई। संदीप के पीछे गांव का एक लड़का जो बरहमपुर जा रहा था, उसने संदीप को तारों में लिपटा देखा तो शोर मचाया। युवक के शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ वहां जुट गई। ग्रामीणों ने विभाग को सूचना दी और बिजली कटने पर लोगों ने तार से संदीप के शव को छुड़ाकर बाहर निकाला। इसी बीच ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस युवक के शव को पीएम को भेजने को ले जाने का प्रयास की। लेकिन ग्रामीणों ने शव ले जाने से मना कर दिया। ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने पर अड़ गए। प‌ुलिस ने ग्रामीणों को काफी समझाया और शव को थाने पर ले आई। जहां पंचनामा बनाकर शव ग्रामीणों को सौंप दिया। एकलौते पुत्र की मौत से मां फूलमति और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  बता दें कि युवक संदीप के पिता दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते है। मृतक की तीन बहने हैं, दो बहनों प्रियंका और नीलम की शादी हो चुकी है। छोटी बहन अनु अभी पढ़ाई कर रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं