सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Sagari: आत्महत्या के लिए उकसाने व सबूत मिटाने का आरोपी गिरफ्तार

सगड़ी। रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती बीते 15 सितंबर को घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। परिजनों ने उसको 16 सितंबर को खोजकर घर लाए, लेकिन युवती उसी रात गायब हो गई। इस बाबत चौकीदार संजय कुमार की सूचना पर थाने पर मुकदमा पंजीकृत हुआ। जिसमें वांछित तीन अभियुक्तों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। चौथे फरार चल रहे अभियुक्त को भी पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
 चौकीदार की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस जांच में जुट गई थी। विवेचना के दौरान सुरेंद्र, देवेंद्र व फूलबास का नाम प्रकाश में आया। इन तीनों को पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं आगे की विवेचना में युवती को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने व सबूत मिटाने के मामले में मनोज यादव का भी नाम प्रकाश में आया। जिसका नाम पुलिस ने मुकदमा में शामिल करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दिया। रविवार को पुलिस ने मनोज यादव को भी मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया और चालान कर दिया। एसओ कौशल कुमार पाठक ने बताया कि मनोज यादव लड़की को आत्महत्या के लिए उकसाने व सबूत मिटाने का आरोपी है। 

 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं