सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Sagari: शांति समिति की बैठक, पंडालों के आस-पास जर्जर तार बदलने की मांग

लाटघाट बाजार के मेले को लेकर शांति समिति की बैठक

अधिकारियों ने मेला सकुशल संपन्न कराने में मांगा सहयोग

सगड़ी। लाटघाट बाजार मेंं लगने वाले मेले को लेकर रविवार को लाटघाट पुलिस चौकी परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें पुलिस अधिकारियों ने समिति के लोगों से मेले को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग की अपील की। इस दौरान लोगों ने अधिकारियों को अपनी-अपनी समस्याओं से भी अवगत कराते हुए पंडालों के आस-पास से गुजरे जर्जर तारों को बदलने की मांग रखी। अध्यक्षता चौकी प्रभारी सौरभ सिंह ने किया।

 एसपी ग्रामीण राहुल रुसिया ने समिति के लोगों से कहा कि प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए ट्रैक्टर ट्राली का उपयोग नहीं किया जाएगा। साथ ही मूर्ति विसर्जन के दौरान शराब के सेवन पर पाबंदी रहेगी, साथ ही सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी। मेले पर नजर बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र में जगह-जगह सीसीटीवी लगाएं जाएंगे। पार्किंग की अलग से व्यवस्था की गई है। वहीं मेले को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। इस दौरान समिति के लोगों ने अधिकारियों से समस्याएं बताई, जिसमें समिति के लोगों ने रानी की सराय की घटना को देखते हुए जर्जर तारों को बदलने की मांग प्रमुखता से रखी। क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार वर्मा, कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने कहा कि मेले में अराजकतत्वों पर कड़ी नजर रहेगी। कोई भी समस्या हो तत्काल पुलिस को अवगत कराए। इस अवसर पर सत्येंद्र विश्वकर्मा, अशोक सिंह, लवकुश सिंह, अर्जुन सोनकर, पीयूश गौड़, नीरज, रत्नेश गुप्ता, सोनू मिश्रा, रामाश्रय राय, अनिल मिश्रा, अंकित गुप्ता, रविंद्र सिंह, मोहन पटेल, संदीप पटेल, प्रभाकर आदि उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं