सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Mehnagar: दहेज हत्या के आरोप में सास-ससुर व पति गिरफ्तार

मेंहनगर। थाने की पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में सास-ससुर व पति को  अक्षयबर नगर के पास से करीब 12.20 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर उन्हें न्यायालय भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक लालजीत पासी पुत्र फिरतू पासी निवासी ग्राम बरामदपट्टी थाना गंभीरपुर ने शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि उनकी लड़की की शादी 15 जून वर्ष 2020 को ग्राम भदसारी में दलजीत सरोज के लड़के बाले लखंदर के साथ हुई थी। उनकी लड़की को 10 माह का एक बच्चा भी है। आरोप लगाया कि उनकी लड़की को दलजीत सरोज व बाले लखंदर (पत‌ि) और शारदा (सास) आए दिन  दहेज में गाड़ी की मांग को लेकर प्रताड़ित करते रहते थे। ससुराली जन की दहेज प्रताड़ना से तंग आकर पांच अक्टूबर को समय 11 बजे उनकी लड़की जहरीला पदार्थ खा ली और तबीयत खराब हो गई। जिसको जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया, ईलाज के दौरान डाक्टर द्वारा छह अक्टूबर को दो बजे रात को मृत घोषित कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन में जुटी थी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं