सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

Mahul: चाय बेचने वाले पन्नालाल की बेटी संगीता बनी जूनियर असिस्टेंट

मां की खुशी का ठीकाना नहीं, बात करते-करते खुशी में छलक जा रही आंखे

माहुल। अंबारी बाजार निवासी चाय विक्रेता पन्नालाल की बेटी संगीता जायसवाल का चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग 2019 द्वारा आयोजित जूनियर असिस्टेंट परीक्षा में हुआ है। संगीता की सफलता से  परिवार में जहां हर्ष व्याप्त है। वहीं पिता को बधाई देने वालों का तांता लगा है।

 संगीता जायसवाल ने बताया कि प्रयागराज में कोचिंग करके अपनी पढ़ाई का खर्च निकलती थी। अभी पीसीएस की तैयारी जारी है। संगीता ने बताया कि प्रयागराज से अंबारी घर आने पर अपने पिता के साथ चाय की दुकान पर उनका  हाथ भी बंटाती है। संगीता ने अप्रैल 2022 में समीक्षा अधिकारी मुख्य परीक्षा दी है। अभी रिजल्ट आना बाकी है । पीसीएस की तैयारी कर रही हैं। संगीता जायसवाल ने इसका श्रेय अपने माता शकुंतला और पिता पन्नालाल और अपने गुरुजनों को दी है। संगीता के कनिष्ठ सहायक के पद पर चयन पर हेमंत कुमार, गुलशन कुमार, कृष्ण कुमार जायसवाल, दीपक जायसवाल आदि  ने बधाई दी। कहा  कि संगीता पर हम सभी को गर्व है। मां शकुंतला जायसवाल तो अपनी बेटी की सफलता से इतनी खुश हैं कि बात करते-करते उनकी आंखे भर जा रही हैं, उन्होंने कहा कि संगीता 4 बहनों और एक भाई में सबसे छोटी है। बचपन से ही पढ़ने में बहुत होशियार रही है। सबसे छोटी बेटी के सफल होने से अपार खुशी मिली है। उसने हम सभी का नाम रोशन कर दिया बेटी ने। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं