सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

संदिग्ध कारणों से आरा मशीन में लगी आग, लाखों का नुकसान


रानी की सराय। थाना क्षेत्र के सोनवारा मोड़ स्थित एक आरा मशीन में संदिग्ध कारणों से आग लग गई। लोग काफी प्रयास के बाद भी आग पर काबू नहीं कर सके। लोगों की सूचना पर पहुंचे अग्नि शमन दल के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया । लेकिन तब तक सबकुछ जलकर राख हो गया।
 जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हरिकिशुनपुर निवासी लड्डू विश्वकर्मा की सोनवारा मोढ़ पर आरा मशीन है।  सोमवार को लड्डू आरा मशीन बंद कर घर चले गए। देर रात संदिग्ध कारणों से रात लगभग द़ो बजे आरा मशीन में आग लग गई। आग की लपटों को देख आसपास के लोगों ने आग बुझाने का बहुत प्रयास किया। लेकिन आग पर काबू नहीं कर पाए। इस बीच लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे अग्नि शमन दल के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। लड्डू विश्वकर्मा ने बताया कि इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उनका सारा सामान जलकर राख हो गया। मशीन भी जल गई।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं