सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

सोशल मी‌डिया पर मां पर अभद्र टिप्पणी से लोगों में रोष, कार्रवाई की मांग

दोषी यूपी 112 वाहन चलाने वाला एक होमगार्ड

आजमगढ़। सोशल मीडिया पर देवी मां को लेकर अभद्र पोस्ट हुई है। जिसे लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस से इसकी शिकायत हुई है और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। दोषी भी कोई और नहीं बल्कि यूपी 112 वाहन चलाने वाला एक होमगार्ड है।

सोशल मीडिया पर शनिवार की शाम से ही एक पोस्ट वायरल हो रही है। इस पोस्ट में मां दुर्गा पर आपत्ति जनक टिप्पणी की गई है। इसके साथ ही हिन्दू धर्म छोड़ कर बौद्ध धर्म अपनाने की बात लिखी गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट को देख हिन्दूूवादी संगठनों के लोग आक्रोशित हो उठे है। यह पोस्ट कोई आम व्यक्ति नहीं किया बल्कि पवई थाने के यूपी 112 को चलाने वाले होमगार्ड कुलदीप कुमार ने अपने फेसबुक अकाउंट पर किया है। भाजपा माहुल मंडल महामंत्री हरिकेश गुप्ता व भाजपा लालगंज जिला मंत्री दिलीप सिंह ने दोषी होमगार्ड के खिलाफ कारवाई की मांग किया है। इस बाबत पूछे जाने पर सीओ फूलपुर गोपाल स्वरूप वाजपेई ने कहा कि उन्हें अभी ऐसे किसी पोस्ट की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा पोस्ट किया गया है तो निश्चित तौर पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वह चाहे पुलिस महकमे का ही क्यो न हो।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं