सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

पूर्व मुख्यमंत्री को प्रबंधक सहित शिक्षकों ने दी श्रद्धांजलि

मुलायम सिंह यादव ने जिले को दी नई पहचानः लल्लन प्रसाद

आजमगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर सोमवार को फूलपुर स्थित डॉ. लोहिया बालिका इंटर कालेज में शोकसभा की गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके जीवन पर विस्तार से चर्चा की।

  प्रबंधक लल्लन प्रसाद ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने आजमगढ़ को एक नई पहचान दिया। विकास के रास्ते से भटक चुके जनपद को फिर से पटरी पर लाया, वे एक सच्चे समाजवादी रहे। मुलायम सिंह के पद चिन्हों पर चलकर ही समाजवाद की परिकल्पना पूर्ण होगी। उनके निधन से हुई अपूर्णनीय क्षति की भरपाई असंभव है। इस अवसर पर प्रधानचार्या श्रीमती आशा तिवारी, प्रेमचंद यादव, श्रवण कुमार, धीरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, विनीत कुमार, नीलम, शीला, सोनम, संगीता, निकहत, सभ्या आदि मौजूद रहीं।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं