सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

युवती समेत दो की फंदे पर लटकती मिली लाश

फूलपुर कोतवाली व जहानागंज क्षेत्र में हुई घटनाएं

आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली व जहानागंज थाना क्षेत्र में युवती समेत दो की मंगलवार को फंदे पर लटकती लाश मिली। सूचना पर पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

पहली घटना फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कौड़िया गांव की है। गांव निवासिनी चांदनी (20) पुत्री महावीर सोमवार की सुबह 11 बजे घर से निकली थी। देर तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन भी शुरू किया। शाम चार बजे के लगभग घर से एक किमी दूरी पर चांदनी की लाश बेर के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटकी कुछ लोगों ने देखा। सूचना पर परिजनों के अलावा फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका तीन भाई पांच बहनों में चौथे नंबर पर थी। बचपन में छत से गिर जाने के चलते उसका मानसिक संतुलन कुछ बिगड़ गया था। वहीं दूसरी घटना जहानागंज थाना क्षेत्र के नित्यपुर गांव में हुई। गांव निवासिनी कविता (21) पत्नी रतन राम की लाश सोमवार को मड़ई की बल्ली के सहारे गमछे से लटकी मिली। सूचना पर मृतका के पिता बसंत राम निवासी धनारबाद पहुंचे तो सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका को अभी कोई संतान नहीं थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। 

 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं