सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

देवी स्वरूपा कन्याओं को भोजन कराकर लिया आशीर्वाद

 

माहुल। नगर पंचायत माहुल सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार के दिन नवमी के अवसर पर मां दुर्गा का हवन पूजन कर विदाई दिया गया। नौ दिन के नवरात्रि का व्रत रखने वाले लोगों ने हवन के साथ देवी स्वरूपा कन्याओं को भोजन कराकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मां शेरावाली के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

माहुल, अंबारी, हुब्बीगंज, पवई, मित्तूपुर, भेड़िया, गद्दोपुर, खानजहापुर, पलिया, पल्थी, सु.हाडीह, फुलवरिया में स्थापित मां दुर्गा के पंडालों में विधिवत हवन पूजन किया गया। हवन पूजन के बाद मां दुर्गा को विदाई दी गई।

दुर्गापूजा समिति माहुल के अध्यक्ष सुजीत जायसवाल ने बताया कि यहां पर नौ स्थानों पर स्थापित मां दुर्गा के पंडालों में विधिवत हवन पूजन एक साथ किया गया। इस दौरान भक्तिमय गीतों व जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। नौ दिन का नवरात्रि व्रत रहने वाले लोगों ने नवमी पर देवी स्वरूपा नौ कन्याओं को मिष्ठान्न, पकवान खिलाकर आशीर्वाद लिया


 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं