सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

हरिहरपुर में दीये से लगी आग में गृहस्थी खाक

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
आजमगढ़।
खुशियों के पर्व पर हरिहरपुर गांव में एक परिवार की खुशियां दीये की आग में जलकर खाक हो गई। आग में सबकुछ खाक हो जाने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार हरिहरपुर गांव निवा‌सिनी काजल शर्मा दीपावली के दिन पूजा आदि करने के बाद घर में जगह-जगह दीपक जलाए हुए थी। देर रात अचानक किसी स्थान पर दीपक से आग पकड़ लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। रात होने के कारण सभी सो रहे थे, जब तक लोग मौके पर पहुंचते सबकुछ आग में जल गया।काजल शर्मा ने बताया कि दीपावली में देर रात आग लगने के कारण पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। घर में इलाज के लिए 10 हजार रुपए रखे थे। इसके साथ ही शादी का सामान रखा था। आग लगने से सब कुछ जल गया। घर के बक्शे में भी जो सामान रखे थे, सब कुछ जल गया। जिस चूल्हे पर खाना बनाया जाता है वह चूल्हा तक नहीं बचा। इसके साथ ही घर के छोटे बच्चों के कपड़े भी नहीं बचे, जिससे इन बच्चों के कपड़े तक नहीं बचे हैँ। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं