सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

डांस कंपटीशन के नाम पर मेले में परोसी गई अश्लीलता

लालगंज मेला में एक पूजा समिति ने किया था कंपटीशन का आयोजन


आजमगढ़। धार्मिक कार्यक्रमों में अश्लीलता की तो जैसे हद हो गई है। रामलीला के मंच पर अश्लील नृत्यों की घटनाओं के बाद अब लालगंज में डांस कंपटीशन के नाम अश्लीलता परोसने का वीडियो वायरल हुआ है। इस दौरान चौकी इंचार्ज से कुछ युवकों की नोकझोंक भी हुई और पुलिस दो युवकों को पकड़ कर चौकी ले गई। जिन्हें कुछ ही देर बाद छोड़ भी दिया गया।
लालगंज में शरद पूर्णिमा के अवसर पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन होता है। मंगलवार को मेला का अंतिम दिन था। न्यू शिवा परिषद ने मेला के अंतिम दिन डांस कंपटीशन का आयोजन किया था, डांस कंपटीशन के दौरान ही अश्लील गानों पर आर्केस्ट्रा के कलाकारों द्वारा डांस किया जा रहा था। डांस कंपटीशन के मंच पर राम, लक्ष्मण व सीता की झांकी भी मौजूद थी तो वहीं एक युवती का अश्लील गीतों पर डांस चल रहा था। जिसका ‌वीडियो भी वायरल हो रहा है। जब अधिकारी पहुंचते थे तो अश्लील गीत व नृत्य बंदकर ‌दिया जाता था। वीडियो वायरल होने व अश्लील नृत्य के प्रस्तुति की जानकारी पर लालगंज चौकी प्रभारी अनुपम जायसवाल मौके पर पहुंचे और उसे बंद करा दिया। इस दौरान एक युवक से उनकी जमकर नोंकझोक भी हो गई। इसके बाद चौकी प्रभारी दो लोगों को पकडकर चौकी ले गए। लेकिन कुछ ही देर बाद न जाने किस दबाव में दोनों को चौकी से ही छोड़ भी दिया गया। इस बाबत पूछे जाने पर चौकी प्रभारी अनुपम जायसवाल ने कहा कि अश्लील गानों पर नृत्य हो रहा था। जिसे उन्होंने पहुंच कर बंद करा दिया। जहां तक युवक से नोकझोंक की बात है तो भीड़-भाड़ व मेले में तो ऐसा अक्सर हो जाता है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं