सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

एक अधिकारी पर शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप

 

शादी का दबाव बनाने पर बीडीओ व पुत्र पर मारपीट करने का आरोप

पुलिस पर भी आरोप, शिकायत पर भी नहीं हो रही कार्रवाई

आजमगढ़। जिले में बतौर बीडीओ तैनात एक अधिकारी पर सफाई कर्मचारी से शादी का झांसा देकर रंगरेलिया मनाने की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। महिला सफाई कर्मचारी का यह भी आरोप है कि जब उसने शादी का दबाव बनाया तो बीडीओ व उनके पुत्र ने घर पर चढ़ कर उसे व उसके पुत्र की जम कर‌ पिटाई भी कर दिया। इतना ही नहीं थाने पर शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई पुलिस ने नहीं किया। जबकि बीडीओ ने कहा है कि महिला ब्लैकमेलर है और जो भी शिकायत हुई है वह पूरी तरह से निराधार है।

शिकायत करने वाली ‌महिला सफाईकर्मी की तैनाती जिले के एक ब्लाक पर है। महिला का आरोप है कि उस समय ब्लाक पर बतौर बी‌डीओ तैनात रहे अधिकारी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ जम कर रंगरेलियां मनाया। जब भी वह जिले से बाहर जाते उसे साथ लेकर जाते थे। साक्ष्य के रुप में उसने बीडीओ के साथ घूमने फिरने के दौरान खींचे गए कई फोटोग्राफ भी संलग्न किया है। महिला ने शिकायती पत्र में बताया कि वर्तमान में बिलरियागंज ब्लाक से बी‌डीओ का स्थानांतरण हो चुका है। शादी का जब उसने दबाव बनाना शुरू किया तो वह व उसके पुत्र ने घर पर धावा बोल दिए और उसे व उसके पुत्र को मारपीट कर घायल भी कर दिया। पीड़िता ने जिलाधिकारी को दिए पत्रक में जांच कर न्याय दिलाने की मांग किया है। वहीं आरोपित बीडिओ का कहना है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच हो चुकी है, जिसमें महिला के आरोप निराधार घोषित हो चुके हैं। वह ब्लैकमेलर है। पूर्व तैनाती स्थल पर उसकी तैनाती है। जरूरत पर मुझसे पैसा लिया। स्थानांतरण होने पर जब उससे पैसा मांगने लगा तो उसने गलत आरोप लगा कर शिकायत करनी शुरू कर दी। उसके सारे आरोप मिथक है। इसकी जांच भी हो चुकी है। 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं