सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

पातालपुर महादेव मंदिर गैस सिलेंडर रिसाव से लगी आग, पुजारी झुलसा

प्रतीकात्मक फोटो

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव का मामला

पुजारी की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती 

आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव स्थित पतालपुरी महादेव मंदिर परिसर में बुधवार की सुबह गैस सिलेंडर में रिसाव होने से आग लग गई। आग तेजी से पूरे परिसर में फैसने लगी। आग बुझाने में मंदिर के पुजारी बुरी तरह झुलस गए। किसी तरह आग पर काबू पाने के बाद पुजारी को अस्पताल भेज गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। अच्छा था कि जब आग लगी उस समय मंदिर में भीड़ नहीं थी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। 

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव पातालपुरी महादेव मंदिर परिसर में गैस सिलेंडर से अचानक गैस लीक होने लगी। गैस लीक होने के बाद उससे लगी आग में पुजारी जलकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक बडागांव निवासी 50 वर्षीय तेरस चौहान पुत्र टुअर चौहान गांव के पातालपुरी महादेव मंदिर पर कई वर्षों से पुजारी का काम कर रहे हैं। बुधवार की सुबह मंदिर परिसर की साफ सफाई के उन्होंने स्नान कर पूजा की। इसके बाद करीब नौ बजे वे चाय बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाने लगे। जैसे ही उन्होंने माचिस जलाई पहले से रसोई में फैली गैस में आग लग गई। आग बुझाने के लिए पुजारी ने सिलेंडर से रेगुरेटर निकालने का प्रयास किया। इस दौरान वे बुरी तरह झुलस गए। आग लगने की सूचना पर अगल बगल के लोग मौक पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर पुजारी के घर के लोग भी वहां पहुंच गए। पुजारी को आटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले जाया गया जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुजारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस समय मंदिर में हादसा हुआ उस समय भीड़ नहीं थी। भीड़ होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं