सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

गया प्रसाद स्मारक राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता

एकता प्रथम, अपूर्वा को दूसरा और शिवानी को मिला तीसरा स्थान

माहुल। गया प्रसाद स्मारक राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत शनिवार को सेवा पखवाड़े का आयोजन किया गया। जिसमें विविधता में एकता पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्राओं ने अपने गीत, नृत्य व निबंध लेखन के माध्यम से भारत की विविधता में एकता की संस्कृति को बड़े ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।
विविधता में एकता भारत की पहचान है, विषय पर निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें एकता गौतम प्रथम,अपूर्वा प्रजापति द्वितीय व शिवानी  सोनकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्रद्धा अग्रहरि, रोशनी बिंद, रुचि यादव, पल्लवी विश्वकर्मा ने गीत व शिवांगी सोनकर,आकांक्षा गुप्ता, शिवानी प्रजापति ने नृत्य प्रस्तुत किया।इस अवसर पर अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य यादवेंद्र कुमार आर्य ने छात्राओं का मनोबल बढ़ाया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी अरुण यादव ने किया। इस अवसर पर डॉ पूजा पल्लवी,डॉ नंदलाल चौरसिया, डॉ अनूप पांडेय, अनिल यादव मौजूद थे।


 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं