सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

अंतर्जनपदीय गैंग के सदस्यों से मुठभेड़, दो गिरफ्तार, दो फरार

टाप टेन 25 हजार के ईनामिया है दोनों बदमाश, पैर में लगी गोली

चोरी की बोलेरो, असलहा बरामद,‌ एक पर 18, तो दूसरे पर 19 मुकदमे दर्ज

आजमगढ़। फूलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता मिली। इस दौरान पुलिस और अंतर्जनपदीय गैंग से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बदमाश फूलपुर क्षेत्र में अपराध करने के लिए शाहगंज  की ओर से चोरी को बोलोरो से आ रहे थे। पुलिस ने रोकने का ईशारा किया, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिस में 25 हजार के ईनामिया बदमाशों के पैरों में गोली लग गई। दोनों को उपचार के लिए भर्ती किया गया है। गयी बोलेरो नं0 UP50 AX3716 से आ रहे है। जिसमें चार अपराधी है असलहा लिये है। 

फूलपुर थाना क्षेत्र में बीती रात इंस्पेक्टर अनिल सिंह चेकिंग अभियान चला रहे थे, इस बीच शाहगंज की ओर से आ रही बोलेरो का रोकने का प्रयास किया तो गाड़ी में सवार चार बदमााशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। पुलिस द्वारा की गई कंट्रोल फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि दो भागने में कामयाब रहे। घायल बदमाश की पहचान तबरेज पुत्र हाफिज उर्फ जहूर और कलीम पुत्र जहीर थाना फूलपुर रूप में की गयी। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचा, कारतूस और चोरी की बोलेरो भी बरामद हुई है। अभियुक्त कलीम के विरूद्ध 18 और तबरेज के विरूद्ध 19 गंभीर आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।आजमगढ़ पुलिस ने 25 हजार के इनामी और 19 मुकदमें के आरोपी तबरेज को किया गिरफ्तार। फरार इन दोनों आरोपियों पर जिले के एसपी अनुराग आर्य ने 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। जिले के एसपी ग्रामीण राहुल रूसिया ने बताया कि इन दोनो आरोपियों के विरूद्ध आजमगढ़, अम्बेडकरनगर, संतकबीरनगर, गोरखपुर जिले में मुकदमें दर्ज हैं।

 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं