सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

शोले का वीरू बना पति, पत्नी के लिए ओवरहेड टैंक पर चढ़ा

 

नाराज पत्नी को मनाने पहुंचा था ससुराल

घंटों प्रयास के बाद नीचे आया पति, हिरासत में

आजमगढ़। हिंदी फिल्म शोले में बीरू बसंती की मौसी को शादी के लिए राजी करने के लिए ओवरहेड टैंक पर चढ़ा था तो देवरिया के तरकुलवा थाना परिसर के पास बने ओवरहेड टैंक पर जौनपुर का एक युवक नाराज पत्नी को बुलाने के लिए चढ़ गया। युवक ने ओवरहेड टैंक पर जमकर हंगामा किया जबकि उसकी पत्नी देवरिया में थी भी नहीं बल्कि वह पीईटी परीक्षा देने लखनऊ गई थी। पुलिस ने दो घंटे के प्रयास के बाद किसी तरह उसे नीचे उतरवाया और हिरासत में ले लिया। उसकी पत्नी को थाने में बुलाया गया है ताकि दोनों के बीच बातचीत कराकर समझौता कराया जा सके। जौनपुर जिले के जलालपुर थानाक्षेत्र के चवरी गांव का निवासी आनंद की पत्नी माधुरी क्षेत्र के जलुआ गांव में बने जच्चा-बच्चा केंद्र पर लगभग तीन वर्ष से संविदा पर एएनएम के पद पर कार्यरत है। वह अपने बच्चों के साथ वहीं रहकर नौकरी करती है। माधुरी का पति से अक्सर विवाद होता रहता है। पति से आए दिन हो रहे विवाद से क्षुब्ध होकर माधुरी उससे अलग रहती है। रविवार को वह पीईटी की परीक्षा देने लखनऊ गई थी। इसी बीच पति आनंद देवरिया जिले के तरकुलहा थाने के बगल बने ओवरहेड टैंक पर चढ़कर पत्नी को बुलाने की मांग करने लगा। यह देखकर वहां लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। थानाध्यक्ष भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने युवक को नीचे उतारने का काफी प्रयास किया, लेकिन युवक पत्नी को बुलाने की जिद पर अड़ा रहा। काफी मशक्कत के बाद कस्बे के दो युवक उसे पानी का बोतल देने के बहाने ओवरहेड टैंक पर चढ़ गए। युवकों ने उसे जबरदस्ती पकड़कर टैंक से नीचे उतारा। तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली। जब पत्नी से संपर्क किया गया तो वह लखनऊ में पीईटी की परीक्षा देने जाने की बात बताई। थानाध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने बताया कि युवक को हिरासत में ले लिया गया है। उसकी पत्नी को कल थाने बुलाया गया है। दोनों में बातचीत कराकर समस्या के समाधान की कोशिश की जाएगी।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं