सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

लोहिया संस्थान की इमरजेंसी में डाक्टर-तीमारदार में मारपीट, मुकदमा दर्ज

पुलिस ने डा. चंपक और डा. अरशद के खिलाफ छर्ज किया मुकदमा

सीएमओ का आरोप तीमारदार ने की मारपीट, गोली मारने की दी धमकी

लखनऊ। डा. राममनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान की इमरजेंसी में सोमवार को डाक्टर व तीमारदारों के बीच मामूली विवाद में गाली-गलौज और मारपीट हो गई। दोनों तरफ से एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। चिनहट शंकरपुरी कालोनी निवासी रेनू कनौजिया की तबीयत खराब हो गई। स्वजन उन्हें लोहिया संस्थान की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों की सलाह पर एक्स-रे कराया।

 आरोप है कि डाक्टर ने एक्स-रे फिल्म देखने के बाद वापस नहीं दी। दिखाने से भी इंकार कर दिया। इसी बात पर कहासुनी शुरू हो गई और नौबत गाली-गलौज के बाद मारपीट पर आ गई। इमरजेंसी में अफरा-तफरी मच गई। दूसरे मरीजों का इलाज प्रभावित होने लगा। बाद में किसी तरह विवाद शांत हुआ। रेनू कनौजिया ने पुलिस की दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह रात में बेटे संजय और उसके दोस्त विवेक के साथ अस्पताल पहुंची थी। जहां डाक्टरों ने गाली-गलौज करते हुए विवेक को कमरे में बंधक बनाकर पीटा। पुलिस ने डा. चंपक और डा. अरशद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उधर, ड्यूटी पर तैनात सीएमओ डा. राहुल का आरोप है कि तीमारदार देवकी नंदन पांडेय ने अभद्रता और मारपीट की है। सहयोगी डाक्टरों को पीटा। गोली मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर विभूति खंड राम सिंह ने बताया कि सीएमओ डा. राहुल की तहरीर पर तीमारदार के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच शुरू कर दी है। बता दें कि इसके पहले भी केजीएमयू सहित अन्य संस्थानों में मारपीट की घटनाएं सामने आती रही हैं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं