सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

रसूल की शान में पेश किया नातिया कलाम

फूलपुर। रसूले खुदा (स0अ0) की यौमे विलादत की याद में फूलपुर और ग्रामीण इलाकों में बृहस्पतिवार को महफ़िलों का आयोजन किया गया। इसमे रसूल की शान में नातिया कलाम पेश किया गया। जो देर रात तक चलता रहा।

 फूलपुर स्थित मंगलबाज़ार में सैयद मुहम्मद हसन के आवास पर बृहस्पति वार की रात महिलाओ द्वारा रसूले खुदा की शान में महफ़िल का आयोजन किया गया इसमे रसूल की शान में कसीदे पढ़े गए। शुरुआत कुरआन पाक की तिलावत से किया। मुस्कान फातमा ने रसूल का फजायल पेश किया। कसीदा की कड़ी में बिलकीस जमाल, सरवत बानो, निदहत, बुन्ना ,सीमा बानो, नीलम, करिश्मा, नेदा बानो,मून, निगार फातिमा, नुजहत, नुदरत सालेहा ने रसूल की शान में कसीदा पेश किया। जो देर रात तक चला। इस दौरान खुशी में मिष्ठान का भी वितरण किया गया। निज़ामत अध्यापिका बिलकीस जमाल ने किया। इस क्रम में दसमड़ा ,चमावां,  शाहजेरपुर, शाहरज़ा, माहुल, अम्बारी, खपरा गाँव, बिजहर, कन्दरी, कुशल गांव आदि स्थानो पर रसूल की शान में महफिले सजाई गई। महफ़िल स्थल को रंगीन चादरों से खूब सजाया और सवारा गया था।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं