सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

एडीओ से बहसबाजी करना सफाईकर्मी को पड़ा भारी, निलंबित

विकास खंड अहरौला के बनरहिया गांव का मामला
आजमगढ़।
अहरौला क्षेत्र के बनरहिया गांव में तैनात सफाईकर्मी को एडीओ पंचायत से बहसबाजी करना भारी पड़ गया। डीपीआरओ ने सफाईकर्मी को अनुशासनहीनता को लेकर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की जांच सहायक विकास अधिकारी पंचायत विकास खंड कोयलसा को सौंप दी।
अहरौला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का हाल जानने के लिए शुक्रवार को एडीओ पंचायत संजय कुमार श्रीवास्तव बनरहिया गांव पहुंचे। इस दौरान एडीओ पंचायत से एक सफाई कर्मचारी उलझ गया। उसका तेवर देख एडीओ पंचायत सकते में आ गए। दोनों के बीच कई मिनट तक बहस होती रही। इसी बीच किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो तेजी से वायरल हो गया। अमर उजाला ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसे संज्ञान में लेते हुए डीपीआरओ ने सफाइकर्मी मोहित राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं