सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

बैंक कर्मियों ने छात्राओं को किया जागरूक

आजमगढ़। । रानी की सराय यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) यूनियन बैंक द्वारा चलाए जा रहे सतर्कता अभियान के अंतर्गत बुधवार को जेपीआर गर्ल्स डिग्री कॉलेज सेठवल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्थान के कोऑर्डिनेटर चंद्रेश पाठक ने भारत सरकार व बैंक द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को अपने कर्तव्य का पालन करने व ईमानदारी निष्ठा पूर्वक अपने जीवन को आगे बढ़ाने के बारे में प्रेरित किया। कार्यक्रम में जेपीआर गर्ल्स डिग्री कॉलेज के प्रबंधक शैलेश कुमार राय एडवोकेट ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया। इस अवसर पर डॉ. नीलम राय, सुषमा राय, अजय कुमार गौतम एवं डॉ. अनीता दुबे समेत समस्त छात्राएं उपस्थित रहीं।


 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं