सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

रोजगार मेला, कुछ घंटों में हजारों ने कराया पंजीकरण,

डीएवी में लगा मेला, 30 बड़ी कंपनियों ने की भागीदारी

आजमगढ़। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास में जुटी सरकार के निर्देश पर शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित डीएवी इंटर कालेज में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। चंद घंटों में ही परिसर में बेरोजागारों की भारी भीड़ जमा हो गई। अपराह्न दो बजे तक तीन हजार से अधिक बेरोजगार पंजीकरण करा चुके थे। जबकि मेला पांच बजे तक चलना है। इस मेले में 30 बड़ी कंपनियां भाग ले रही हैं। पांच हजार लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। उम्मीद है कि शाम तक यह लक्ष्य पूरा हो जाएगा।

 रोजगार मेले का शुभारंभ भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ एवं जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मेले में हीरो मोटर कॉप, हिमालयन मैन पावरस, एचडीएफसी, डाबर, जी फोर एस, एल एंड टी, पुखराज हेल्थ केयर, महिन्द्रा एंड महिद्रा, वर्धमान, हुंडई, अयूर जैसी 30 बड़ी कंपनियां भाग ले रही है। संयुक्त निदेशक सेवायोजन वकील अहमद अंसारी, अनुदेशक अवधेश कुमार की देखरेख में कंपनियों के प्रतिनिधि युवाओं का इंटरव्यू ले रहीं है, जिन्हें आगे रोजगार दिया जाएगा। भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि मुख्यमंत्री ने रोजगार मेला लगाने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इस रोजगार मेले का मकसद है कि जिले के प्रतिभाशाली युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना। रोजगार मेले में दोपहर तक तीन हजार अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। मेले के माध्यम से पांच हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। ताकि युवा नौकरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें। मेले का आयोजन इसलिए है कि युवाओं को रोजगार के लिए भटकना न पड़े। प्रतिभा से अपने परिवार के भरण पोषण के साथ राष्ट्र का निर्माण कर सकें। उन्होंने कहा कि रोजगार और विकास सरकार की प्राथमिकता है। जल्द ही जिले की सड़कों की हालत में सुधार होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 नवंबर तक सड़कों की हाल सही करने का निर्देश दिया है। बारिश खत्म हो रही है अब सड़कों की मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा। जिले में एयरपोर्ट शुरू होने के सवाल पर भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि एयरपोर्ट बनकर तैयार हो गया है, लाइसेंस मिलना बाकी है, जल्द ही एयरपोर्ट का शुभारम्भ हो जाएगा। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने मेले को संबोधित करते हुए कहा कि रोजगार मेले के माध्यम से प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। इस मेले के माध्यम से पांच हजार से अधिक युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं