सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

बड़ादेव मंदिर में प्रमुख संरक्षक की पुत्रवधू का पीसीएस में चयन

आजमगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के रैदोपुर मुहल्ला निवासी और बड़ादेव मंदिर के प्रमुख संरक्षक मार्कण्डेय सिंह की पुत्रवधू अमिता सिंह का चयन पीसीएस 2021 में हुआ है। उनके इस चयन से परिवार में खुशी व्याप्त है। बधाई देने वालों तांता लगा हुआ है।

अमिता सिंह ने हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा यूपी कालेज वाराणसी से प्राप्त की। इसके बाद लखनऊ यूनिवर्सिटी से यूजी किया। फिर इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पीजी, पीएचडी के साथ नेट क्वालीफाई किया। आजमगढ़ के श्री अग्रसेन महिला पीजी कालेज से बीएड करने के बाद लखनऊ के राजकीय बालिका इंटर कालेज छोटी जुबली में प्रवक्ता के पद पर तैनात है। वह अपने पति अभिनव ‌सिंह जो रियल एस्टेट के कारोबारी हैं, के सा‌थ लखनऊ में रहती है। उनके इस सफलता पर परिवार के साथ ही उनके जानने वालों में हर्ष व्याप्त है। उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस दौरान राकेश मौर्य, सुभाष यादव प्रधान, गोविंद दुबे, सीबी सिंह, कौशल कांत सिंह, ज्योति सिंह, अशेष सिंह, विनम्रसेन सिंह, अंबरीष सिंह, भानू सिंह, अजय राय, आशीष राय, सभासद रईस अहमद आदि ने बधाई दी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं