सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

बारिश में श्रीराम की झलक को बेताब लोग दर्शन पाकर हुए निहाल

लगे ‌श्रीराम के जयकारों से कस्बा हुआ भक्तिमय

श्रीराम ने दहन किया रावण का पुतला

बिलरियागंज। स्थानीय बाजार के ऐतिहासिक मेले में राम-लक्ष्मण की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही, जो झांकी बाजार खास से शुरू होकर पुराना चौक होते हुए पक्का पोखरा पर पहुंची। इसके साथ बड़े धूमधाम से बैंड बाजे की धुन के साथ श्रीराम, लक्ष्मण, सीता का रथ आगे-आगे चल रहा था और पीछे से नगरवासी जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। 

वहीं मेले में राम लक्ष्मण के साथ रावण का युद्ध देखने के लिए लोग डटे रहे। लेकिन मेले में भीड़ का हुजूम पहुंचने से पहले ही इंद्रदेव ने बारिश करके दुकानदारों को पूरी तरह से मायूस कर दिया, क्योंकि बाजार में दुकानदार तरह-तरह की मिठाईयां ,खेल खिलौने, चाट फुलकी के दुकानदार बारिश को कोसते हुए दिख रहे थे ।कोसते भी क्यों नहीं ,क्योंकि इनके कई दिनों की मेले की तैयारी धरी की धरी रह गई। जबकि बाजार में समितियों द्वारा बाल धर्म रक्षक दल शिव मंदिर नया चौक, लायंस क्लब बघैला, हनुमान मंदिर सुमित पुराना चौक, आजाद धर्म रक्षक दल पक्का पोखरा, शिव शक्ति समिति पुराना चौक, यंग स्टार क्लब राधा कृष्ण मंदिर और बजरंग दल समिति कासिमगंज ने मां दुर्गा की प्रतिमा का बड़े ही भव्य एवं मनोहर तरीके से सजा कर रखा है। व्यापार मंडल के पदाधिकारी व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता, चेयरमैन वीरेंद्र विश्वकर्मा, दुर्गा गुप्ता, विनय मद्धेशिया, संदीप चौरसिया, बजरंग गुप्ता, राजकुमार मद्धेशिया सहित दर्जनों कार्यकर्ता मेले में लोगों को जागरूक करते हुए दिखे। वहीं मेले में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य के नेतृत्व में पुलिस फोर्स, महिला पुलिस, होमगार्ड के जवान और पीएसी की बटालियन भी चक्रमण करती हुई मेले में दिखाई दे रहे थी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं