सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

माफिया अखंड के तीन गुर्गों सहित छह की खुली हिस्ट्रीशीट

अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी

आजमगढ़। जिले में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने जेल में बंद माफिया अखंड प्रताप सिंह के तीन गुर्गो सहित छह की हिस्ट्रीशीट खोली है। एसपी ने इन अपराधियों के सतत निगरानी का निर्देश दिया है।

बता दें कि तरवां थाना क्षेत्र के जमुआं गांव निवासी माफिया अखंड प्रताप सिंह हत्या के मामले में जेल में बंद है। अखंड प्रताप सिंह को प्रदेश स्तर पर चिह्नित किया गया है। पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड में भी उसे नामजद किया गया है। पुलिस माफिया के गिरोह को समाप्त करने के लिए लगातार कार्रवाई में जुटी है। इसी क्रम में माफिया गैंग के सदस्य अमित सिंह निवासी टोडरपुर थाना मेंहनगर के विरुद्ध दो मुकदमें पंजीकृत हैं तथा लोगों से मारपीट एवं लूट जैसे अपराध किया है। उसके आपराधिक कृत्यों से आम जनता काफी भयभीत रहती है। इसी गांव के सुनील सिंह के विरूद्ध दो मुकदमें पंजीकृत हैं तथा लोगों से मारपीट एवं लूट जैसे अपराध के कारण जनता काफी भयभीत रहती है।

चंदन सिंह के विरुद्ध तीन मुकदमे पंजीकृत हैं। वह भी लोगों से मारपीट एवं लूट जैसे जघन्य अपराध कारित किया है। पुलिस का कहना है कि तीनों के आपराधिक कृत्यों से आम जनता काफी भयभीत रहती है इसलिए स्वतंत्र रहना जनहित में ठीक नही है। इसी तरह इंद्रेश यादव निवासी भीखपुर, फूलपुर के विरुद्ध 14 मुकदमे पंजीकृत हैं। इंद्रेश यादव पर पूर्व में गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। वह चोरी, लूट व हत्या के प्रयास जैसे कई जघन्य अपराध कर चुका है। उसके कृत्यों से आम जनता काफी भयभीत रहती है इसलिए उसका स्वतंत्र रहना जनहित में ठीक नहीं है। उसने 23 अगस्त को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हीरापट्टी में सुबह टहलने जा रही एक महिला के गले से सोने के चेन की छिनैती, 29 अगस्त को पुलिस पार्टी पर फायर भी किया था। परवेज निवासी बड़सरा खालसा थाना कप्तानगंज के विरुद्ध कप्तानगंज थाने में हत्या का मुकदमा पंजीकृत है। उससे आम जनता काफी भयभीत रहती है। ऐसे में इसका भी स्वतंत्र रहना जनहित में ठीक नहीं है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं