सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Video: आरएसएस ने मनाया विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया शस्त्र पूजन

भारतीय जन मानस की आत्मा हैं मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम

आजमगढ़। निजामाबाद कस्बा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयदशमी उत्सव मनाया और शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सरस्वती शिशु मंदिर निज़ामाबाद में आरएसएस के पदाधिकारियों और स्‍वयं सेवकों ने बढ-चढकर भाग लिया।

विजयादशमी उत्सव की शुरूआत शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा, भारत मां, आरएसएस के संस्थापक डा.केशव राव बलिराम  हेडगवार और द्वितीय सरसंघ चालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर गुरूजी की तस्वीर के सामने नगर संघ चालक रमेश चंद्र ने दीप प्रज्ज्वलित और शस्त्र पूजन कर किया। कहा कि आरएसएस वर्ष भर में कुल छह उत्सव मनाता है। विजयादशमी उसमें से एक है। यह पर्व असत्य पर सत्य की जीत और अंधकार पर प्रकाश की विजय का द्योतक है। उन्होंने बताया कि विजयदशमी के दिन ही डा. हेडगेवार ने 1925 में नागपुर में संघ की स्थापना की थी। कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम भारतीय जन मानस की आत्मा हैं। अयोध्या राजपरिवार में जन्म लेने वाले राजकुमार जब पिता की आज्ञा से महल छोड़ते हैं तो वह अपनी सामर्थ्य और सामाजिक संरचना के बल पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बन जाते हैं। आसुरी शक्तियां उनके शरणागत हो जाती हैं। 

उन्होंने बताया कि पुरातन काल से हम शक्ति की उपासना करते रहें हैं। आरएसएस विजयादशमी पर शस्त्र पूजन की परंपरा को जीवंत रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्यत्व ही हिंदुत्व है, और हिंदुत्व ही राष्ट्रीयत्व है। इस अवसर पर नगर सह संघचालक दिनेश, नगर कार्यवाह रामवृक्ष, जिलामंत्री संतोष कुमार गोंड़, मंडल अध्यक्ष गगन कुमार कश्यप, विन्देश्वरी, ओम, प्रबंधक और पत्रकार संतोष मिश्रा, प्रीतम, अजय, विजय, त्रिलोकी, रंजीत, सुरेश, आशीष, शमी, नरायन आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं