सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

अस्पताल में इंजेक्शन देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज, वार्ड ब्वाय गिरफ्तार, डाक्टर फरार

लखनऊ। महानगर स्थित भाउराव देवरस अस्पताल में नशीला इंजेक्शन लगाकर 35 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। महिला ने अस्पताल के डाक्टर और वार्ड ब्वाय सत्यप्रकाश अवस्थी पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

पीड़िता का आरोप है कि वह घटना के बाद से लगातार थाने के चक्कर काट रही थी। महानगर पुलिस ने जब सुनवाई नहीं की तो उसने न्यायालय में गुहार की। न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़िता के मुताबिक बीते 30 अप्रैल को उसे सीने में तेज दर्द हो रहा था। वह महानगर स्थित भाउराव देवरस अस्पताल डाक्टर को दिखाने पहुंची थी। वहां पर डाक्टर आरपी सागर देख रहे थे। वह जांच करने के लिए वार्ड ब्वाय सत्यप्रकाश अवस्थी के साथ उसे कक्ष में लेकर पहुंचे। वहां पर उन्होंने बताया कि दर्ज का इंजेक्शन देना पड़ेगा। इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के बाद कुछ याद नहीं रहा। होश आने पर कपड़े अस्त-व्यस्त थे। होश आने पर विरोध पर किया तो दोनों ने जहरीला इंजेक्शन देकर मारने की धमकी दी। डर गई इसके बाद चली गई। दोनों उसके बाद भी धमकी देते रहे।मामले की तहरीर लेकर महानगर कोतवाली गई। डाक्टर और वार्ड ब्वाय की रसूख के चलते सुनवाई नहीं हुई। महानगर कोतवाली के चक्कर काटती रही। हाल में भी कई बार गई पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय में गुहार की। न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। डीसीपी ने बताया कि महिला इसके पहले कोई सूचना थाने पर नहीं दी थी। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित सत्यप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, डाक्टर आरपी सागर के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं