सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

बाजार से घर जा रहे युवक की बदमाशों ने की गोली मारकर हत्या

एसपी सिटी सहित दो थानों की पुलिस मौके पर, छानबीन में जुटी
शव कब्जे में लेकर पीएम को भेजा, परिवार में कोहराम

सरायमीर। निजामाबाद थाना क्षेत्र के तोवां गांव के पास कुंवर नदी के पुल के पास एक युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची निजामाबाद ‌और सरायमीर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। साथ ही मामले की छानबीन में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वैसे ग्रामीणों के अनुसार राहुल के परिवार का गांव के ही कुछ लोगों से जमीनी विवाद चल रहा है।
 निजामाबाद थाना क्षेत्र के तोवा गांव निवासी राहुल यादव 24 पुत्र गंगा यादव शुक्रवार को सरायमीर बाजार गया था। खरीदारी के बाद वह तोवां अपने गांव जा  रहा था। शाम को पौने सात बजे के करीब जैसे ही वह गांव के पास स्थित कुंवर नदी पुल के पास पहुंचा ही था कि तभी कुछ बदमाश आए और राहुल को गोली मारकर फरार हो गए। गोली की आवाज से आस-पास लोग मौके पर दौड़कर पहुंचे, देखा एक युवक खून  से लथपथ पड़ा था। लोगों ने पुलिस के सा‌‌थ एंबुलेंस को सूचना दी। लेकिन जब तक एंबुलेंस मौके पर पहुंचती युवक की मौत हो गई। उधर सूचना पर एसपी सिटी शैलेंद्र लाल, कोतवाल फूलपुर अनिल सिंह, निजामाबाद थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव मय फोर्स मौके पर पहुंचे। उधर परिवार के लोग भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गए। राहुल का शव देख परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। परिवार के अनुसार गांव के ही कुछ लोगों से जमीन को विवाद चल रहा है। मृतक बीए का छात्र था। मृतक दो भाई, एक बहन में सबसे बड़ा था।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं