सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा की बैठक, ब्राह्मण एकता सम्मेलन पर चर्चा

अत्याचार के विरुद्ध लामबंद हों ब्राह्मण : पं‌डित सुभाष चंद‌ तिवारी

आजमगढ़। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा की एक बैठक नगर के गुरुघाट स्थित श्री राम जानकी मंदिर में सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय व संचालन राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार पाण्डेय ने किया। बैठक में सभा की मजबूती पर विचार विमर्श करते हुए नवंबर माह में आजमगढ़ में ब्राह्मण एकता सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। 

राष्ट्रीय संगठन मंत्री पंडित सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन ने कहा कि वर्तमान परिवेश में समाज की अगुवाई करने वाले ब्राह्मणों को संगठित होने की आवश्यकता है, आज ब्राह्मणों के साथ हो रहे उत्पीड़न और अत्याचार की घटनाओं पर शासन प्रभावी कदम नहीं उठा रहा है, जो निंदनीय है। अभी हाल में अम्बेडकर नगर में सामूहिक बलात्कार की पीड़िता नाबालिक लड़की को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा, हरिहरपुर घराने के स्व. आदर्श मिश्रा के परिवार को भी शासन से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली, ऐसे परिवेश में ब्राह्मणों को अन्याय व अत्याचार के विरूद्ध लामबंद होना पड़ेगा। प्रदेश महामंत्री पंडित अशोक कुमार तिवारी ने कहाकि ब्राह्मणों की एक बड़ी आबादी आर्थिक रूप से कमजोर है, लेकिन सरकार ब्राह्मणों को गरीब मानने को तैयार नहीं और उनके साथ हो रहे अत्याचार पर कड़ा कदम नहीं उठा रही, जिसके विरुद्ध एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण दुबे, महंत संजय कुमार पाण्डेय, नंदिनी मिश्रा, सौरभ उपाध्याय, रमेश चंद्र पाण्डेय, इन्द्र प्रकाश उपाध्याय, भोला त्रिपाठी, पंचदेव पांडेय, अच्युतानंद त्रिपाठी, रितेश पांडेय, रामनरायन पाठक, विनीत मिश्रा आदि मौजूद रहे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं