सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Video : महिला चिकित्सक की अभद्रता पर कार्य बहिष्कार, दिया धरना

100 शैय्या हास्पिटल तरवां का यह पूरा मामला

आजमगढ़। 100 शैय्या हास्पिटल तरवां के समस्त चिकित्सकीय स्टाफ ने मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी को शिकायती पत्र लिखा है। उनका आरोप है कि एक महिला चिकित्सक पारिवारिक विवाद को लेकर वह अस्पताल में पहुंच गई। जहां पर उसने अपने पति एवं हास्पिटल के चिकित्सक के साथ अभद्रता करने लगी। वहां मौजूद अन्य स्टाफ ने जब उसे समझाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी महिला चिकित्सक अभद्रता करने लगी।


 शिकायत पत्र में चिकित्सकीय स्टाफ (उपचारिका एवं नर्स) ने आरोप लगाया कि वहां ड्यूटी पर तैनात कुसुम (उपचारिका), अंशु किरण राय के साथ मारपीट भी की। शोर की आवाज सुनकर रेनु व साधना गई तो उन्हें भी महिला चिकित्सक ने मारा। नर्स अंशु किरण राय ने इसकी जानकारी चिकित्साअधिक्षक को दी लेकिन इसे लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसका सभी ने घोर निंदा किया। चिकित्सकीय स्टाफ ने घोर निंदा करते हुए तत्काल प्रभाव से कार्य बहिष्कार की घोषणा कर दी। जिसे लेकर वहां उपचार कराने आए मरीजों व तीमारदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।



 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं