सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष का फूंका प्रतिकात्मक पुतला

 



हिंदू-मुस्लिम एकता जिंदाबाद के लगाए नारे

आजमगढ़। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के विवादित बयान से  क्षुब्ध होकर इस्माईल फारूकी के नेतृत्व में एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष का प्रतिकात्मक पुतला कलेक्ट्रेट चौराहे पर फूंका गया। इस दौरान मुस्लिम वर्ग के युवाओं द्वारा हिन्दू मुस्लिम एकता जिंदाबाद का जमकर नारा लगाया।

  इस्माईल फारूकी ने कहा कि इस्लाम हिंदुस्तान में तलवार के बल पर नहीं बल्कि शुफिरीजम और आपसी शौहार्द के बल पर फैला है। शौकत अली जैसे लोग मोहम्मद गोरी, बाबर को अपना आईडियल मानते होंगे जबकि ये लोग हिन्दुस्तान की सरजमीं पर केवल सोना, चाँदी के लूट के इरादे से आये थे। ऐसे लोगों को इस्लाम के विस्तार या इस्लाम से कोई सरोकार नहीं था। जो वास्तविक इस्लाम धर्म का पक्षधर होता है वे कभी भी किसी की अमानत या बहन-बेटी पर बुरी नजर नहीं रखेगा। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष पहले से ही समाज में जहर बेचने का व्यवसाय करते आ रहे है, अब वे सस्ती लोकप्रियता के लिए अपने दूषित जुबान से समाज में जहर घोलने से बाज नहीं आ रहे है। इस्माईल फारूकी ने कहाकि एआईएमआईएम के लोगों को पुनः इस्लाम धर्म के पवित्र ग्रंथ को पढ़ने व उससे सीख लेने की आवश्यकता है। उन्होने आगे कहाकि मुस्लिम समाज अब ऐसी ओच्छी राजनीति को भली भांति समझ चुका है। मुस्लिम समाज ऐसे लोगों को अपने मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होने देगा। जिसको लेकर आगे भी हम अपना विरोध जाहिर करते रहेंगे।  इस मौके पर फरहान खॉन, अली असगर, आजम खाँ, अमजद मिर्जा, फूजैल खाँ, आजाद आजमी, अली हैदर, मौलाना मेराज, हाफिज सुभान, अदनान शेख, वशी खाँ, फवाज अहमद, खुर्शीद अहमद, मोशन्ना एवं जाकिर खाँ आदि लोग मौजूद रहे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं