सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

ट्रेन में चोरी करने वाला चोर सामान के साथ गिरफ्तार


आजमगढ़। आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त टीम ने बुधवार को ट्रेनों में चोरी करने वाले चोर को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसके पास से चोरी के सारे सामान बरामद कर लिए।
आरपीएफ थाना प्रभारी रमेशचंद मीना व जीआरपी थाना प्रभारी भुवनेश्वर यादव अपनी टीम के साथ  साथ स्टाफ द्वारा 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन पर निगरानी व चेकिंग की जा रही थी। तभी मुखबिरी सूचना के आधार पर बुधवार को ट्रेन नंबर 05172 से खुरासन रोड स्टेशन पर एक महिला यात्री का लेडीज पर्स चोरी करने वाले एक शातिर अपराधी को चोरी किए गए लेडीज पर्स के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिसमे एक सोने की अंगूठी व नाक की बाली जिसकी कीमत करीब 18500 व अन्य सामान व बच्चों के कपड़े के साथ दोपहर करीब  2.10 बजे रेलवे स्टेशन आजमगढ़ प्लेटफार्म एक पर बने आरोबी से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि शातिर चोर ट्रेन में अकेले यात्रा कर रही महिला यात्रियों का पर्स व गले से जेवर चोरी कर लेता है। गिरफ्तार आरोपी नाम मु. साहिल निवासी अम्बारी थाना फूलपुर का निवासी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं