सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

दो दिन से लापता वृद्ध का शव बेसो नदी पुलिया में फंसा मिला

बरहद। थाना क्षेत्र निवासी एक 65 वर्षीय एक वृद्ध का शव शनिवार को सरायमोहन गांव से होकर गुजरी बेसो नदी की पुलिया में फंसा मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आस-पास के लोगों से पूछताछ पर वृद्ध की पहचान कम्मरपुर निवासी रामबहाल यादव के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त किया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बरदह थाना क्षेत्र के कम्मरपुर गांव निवासी रामबहाल यादव पुत्र स्व. रामदवर यादव बीते गुरूवार की शाम से लापता था। इसके संबंध में गांव के प्रधान राजपति यादव ने ‌बरदह थाने में पुलिस को सूचित भी किया था। शनिवार को सरामोहन गांव से होकर गुजरी बेसो नदी की पुलिया में रामबहाल का शव मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिवार को सूचित किया और शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिवार के लोगों के अनुसार रामबहाल दो दिन पूर्व घर से भैंस चराने निकले थे। ग्रामीणों के अनुसार रामबहाल को आखिरी बार कम्मरपुर इसहाकपुर में बेसो नदी के किनारे देखा गया था। इसके बाद से वे लापता था। लोगों के अनुसार भैंस चराने के दौरान पैर फिसलने से वह नदी में जा गिरे होंगे। बता दें कि परिवार के लोगों ने काफी तलाश की, जब कहीं पता नहीं चला तो पुलिस में लापता होने की सूचना दी थी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं