सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

मां दुर्गा के दर्शन को मेले में उमड़े दर्शनार्थी

बच्चों ने झूलों का जमकर उठाया आनंद

लालगंज। गोसाई की बाजार में मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान मेले में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन को भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। वहीं मेले में बच्चों ने खिलौनों के साथ झूलों को जमकर आनंद लिया, तो महिलाओं ने गृहस्थी और श्रृंगार आदि सामानों की खरिदारी की। मेले के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए थे। 

गोसाई की बाजार में बुधवार को धूमधाम से दशहरे के मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल सात पंडाल लगाए गए थे। दोपहर में धीरे-धीरे भीड़ उमड़ना शुरू हो गई। मेले में लोगों ने चोटहिया जलेबी का खूब आनंद लिया। साथ ही फास्ट फूड एवं छोले की दुकानों पर भीड़  देखी गई। पुष्पांजलि दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता एवं संतोष ने बताया कि मेला बहुत ही शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है, इस वर्ष मेला क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित था। मेला के सकुशल संपन्न होने पर दिनेश गुप्ता, दिलीप कुमार गुप्ता, अतुल साहू, राजेश गुप्ता, जवाहरलाल मौर्य, अनुराग, संगम साहू ने सभी का आभार  प्रकट किया। 


 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं