सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

सड़कों की मरम्मत को लेकर भाकपा ने एसडीएम केे सौंपा मांग पत्र

फूलपुर। खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत कराने और अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिला सचिव रामाज्ञा यादव के नेतृत्व में एसडीएम ज्ञानचन्द गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओ ने ज्ञापन के माध्यम ने फूलपुर-माहुल मार्ग , माहुल से नाहरपुर मार्ग, अंबारी के पास ओरिल- सुंभाडीह मार्ग, फत्तंनपुर से रैदा मार्ग, पवई से कलान और फूलपुर से मार्टीनगंज तक जर्जर मार्ग की मरम्मत कराए जाने की मांग किया। कहा कि बूढ़नपुर- अहरौला मार्ग पर स्थित मंजूषा नदी परपुल का निर्माण शीघ्र किया जाय। जिससे लोगों का आवागमन सुचारू रूप से हो सके। साथ ही फूलपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं के अभाव और चिकित्सको की कमी को पूरा किया जाय। इस अवसर पर उमेश चंद, विनय कुमार, रामनेत, मोहम्मद दानिश आदि मौजूद थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं