सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

विदेशी नंबर से माहुल नपं प्रत्याशी को मिली जान से मारने की धमकी

परिवार में दहशत में, फूलपुर पुलिस को दिया तहरीर 

आजमगढ़। फूलपुर तहसील के माहुल नगर निवासी और चेयरमैन पद के प्रत्याशी सुजीत जायसवाल आंसू को विदेश से इंटरनेट के माध्यम से आई काल पर जान से मारने की धमकी मिली है। इस संबंध में उन्होंने शुक्रवार देर शाम अहरौला थाने पर शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। धमकी से परिवार में दहशत है। 
क्षेत्र में हिंदूवादी नेता के रूप में पहचान रखने वाले भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाउपाध्यक्ष सुजीत जायसवाल आंसू ने पुलिस को दिए पत्र में कहा कि शुक्रवार रात में वे चुनावी जनसंपर्क में बाजार में निकले थे, कि उनके मोबाइल पर अंजान अंतर्राष्ट्रीय नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने उन्हें यह कहा कि एक सप्ताह के अंदर जान से मारने की धमकी दी। बोला, जितना उड़ना है और मौज करना है कर लो उसके बाद ऊपर जा कर करना। सुजीत जायसवाल ने फोन करने वाले से उसका नाम और अपनी गलती पूछा तो उसने फोन काट दिया। यही नहीं उसने पांच मिनट के अंतराल पर तीन चार बार नंबर बदल बदल कर जान से मारने की बार बार धमकी दी। चौकी प्रभारी माहुल धनराज सिंह का कहना है कि प्रार्थना पत्र मिला है, जिन नंबरों पर शिकायत की गई है वे देश के बाहर के है, इस लिए जो भी कार्रवाई होगी वह जिले से होगी। शिकायती पत्र को उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं