सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

भाकपा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहंच जाना पीड़ितों का हाल

शासन से बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने की उठाई मांग

आजमगढ़। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी आजमगढ़ का एक प्रतिनिधिमंडल जिलामंत्री खरपत्तू राजभर के नेतृत्व में देवारा क्षेत्र में आये बाढ़ राहत कार्यों का जायजा लेकर बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना। टूटे महुला गढ़वल बांध  का अवलोकन कर बंधे को स्थायी रूप से दुरूस्त किये जाने की मांग।

जायजा के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शासन-प्रशासन से तत्काल उनके रहने, खाने और मवेशियों का चारा उपलब्ध कराने की मांग की गई। बाढ़ पीड़ितों के लिए जो व्यवस्था की गई है वह नाकाफी है। बरसात के समय हमेशा देवारा में बाढ़ की स्थिति सरकारों की नाकामियों को दर्शाता है। बाढ़ पीड़ित परिवारों को 20 हजार रूपये की आर्थिक मदद दी जाय। बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास की तत्काल व्यवस्था की जायें। मुफ्त दवा तथा  शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाय। नावों की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में की जाय। देवारा क्षेत्र को बाढ़ मुक्त बनाने के लिए नदी को आधुनिक तकनीक गहरा कर बंधा को सेना के माध्यम से मजबूत किया जाय। प्रतिनिधिमंडल में कमला राय, अशोक कुमार राय, मंगल देव यादव, रामनेत यादव, शहनवाज बेग आदि मौजूद रहे।





सर्वाधिक पढ़ीं गईं