सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

पालिटेक्निक कालेज में अवैध निर्माण रूकवाने की मांग

विहिप और बजरंग दल ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

आजमगढ़। राजकीय पालिटेक्निक कालेज परिसर में हो रहे मस्जिद के निर्माण को अवैध बताते हुए विश्व हिंदू परिषद् व बजरंग दल आर्यमगढ़ का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को मंडलायुक्त से मिला। ज्ञापन सौंप कालेज परिसर में अवैध तरीके से हो रहे निर्माण को रूकवाने की मांग की। साथ ही कहा कि अगर शीध्र ही इस पर कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलन को बाध्य होगा।  

 मंडलायुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में विभाग अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि आजमगढ़ नगर में स्थित सावित्री बाई फूले राजकीय पालिटेक्निक आजमगढ़ के परिसर पश्चिमी हिस्से की तरफ अवैध रूप से अवैध तरीके से मस्जिद का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह निर्माण कार्य पालिटेक्निक प्रशासन की निगरानी में जोर-शोर से हो रहा है, जिस पर विश्व हिंदू परिषद् को कड़ी आपत्ति हैं, इसको लेकर पूर्व में एसडीएस सदर व आजमगढ़ विकास अधिकारी द्वारा जांच भी की गई। निर्माण अवैध पाया गया और सात अक्टूबर 2022 को निर्माण कार्य को प्रशासन द्वारा रोक दिया गया। बजरंग दल के प्रांत सहसंयोजक गौरव सिंह रघुवंशी ने मंडलायुक्त को पत्रक सौंपते हुए उक्त अवैध ढ़ांचे को सक्षम अधिकारी की मौजूदगी में अविलंब हटवाने की मांग किया और साथ ही कहाकि अगर जरूरत पड़े तो उस पर बुल्डोजर की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर बजरंग दल के कुंवर गजेंद्र, चंदन सिंह, अरविंद अग्रवाल, अरविंद मोदनवाल आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं