सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

महिला शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली को निकाला शांति मार्च

गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ संपन्न हुआ शांति मार्च

आजमगढ़। महिला शिक्षक संघ ने पुरानी पेंशन पुनः बहाल करने को रविवार को नगर में शांतिमार्च निकाला। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर शांति मार्च का ‌नेतृत्व महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष शिखा मौर्य ने किया। शांति मार्च में जनपद के पेंशनविहीन कर्मचारी भी शामिल रहे।   

संगठन की जिलाध्यक्ष शिखा मौर्य ने बताया कि उप्र शासन द्वारा अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षक, कर्मचारियों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर नई पेंशन योजना लागू की गई जो शिक्षक कर्मचारी समाज को स्वीकार नहीं है।शांति मार्च कलेक्ट्रेट के सामने स्थित अंबेडकर पार्क से शुरू होकर रैदोपुर चौराहा स्थित अहिंसा के पुजारी, युगप्रवर्तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद समाप्त हुआ।

संगठन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रतिभा श्रीवास्तव ने कहा कि, राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों द्वारा अपना पूरा जीवन प्रदेश के विकास एवं योजना के क्रियांवयन में अर्पित करने के बाद उन्हें व उनके परिवार को बेसहारा छोड़ना न्याय संगत नहीं है। इन्हें भी समाज में सम्मान पूर्वक जीने का हक मिलना चाहिए। इसके बाद महिला शिक्षक संघ की टीम द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित पुरानी पेंशन बहाल करने का मांगपत्र जिलाधिकारी को दिया गया।इस मौके पर संगठन मंत्री अंजू राय, सीमा, अमृता, दीपिका, बेनी शर्मा, कुमुद, निवेदिता, मालती, प्रियंका कुमारी, सोनम, सुमन, साधना, अलका, नीतू, रेखा, रिजवाना आदि शामिल रहीं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं