सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

पुलिस टीम पर फायर कर भाग रहा इनामियां अपराधी गिरफ्तार

चोरी की बाइक, तमंचा व कारतूस पुलिस ने किया बरामद



आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली व स्वाट टीम ने बुधवार को पुलिस टीम पर फायर कर रहे एक इनामियां अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने चोरी की बाइक, तमंचा-कारतूस भी बरामद किया है। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि फूलपुर कोतवाली व स्वाट टीम प्रथम बुधवार को पलिया चौराहे पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 25 हजार का इनामियां व फूलपुर कोतवाली के मुड़ियार गांव निवासी फरहान माहुल की तरफ से चोरी की बाइक से आ रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने अंबारी चौराहे पर पहुंच कर घेराबंदी कर लिया। कुछ देर में एक बाइक सवार आता हुआ दिखायी दिया। उसे रूकने का इशारा किया गया तो वह बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया लेकिन बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद वह पुलिस पर फायर करते हुए पैदल भागने का प्रयास किया। जिसकी घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा कारतूस बरामद हुआ। वहीं जिस बाइक से वह आया था वह चोरी की निकली। पकड़ा गया बदमाश 25 हजार का इनामियां था और उस पर यूपी गैंगेस्टर एक्ट भी लगा हुआ है। पकड़े गए बदमाश पर विभिन्न थानों पर दर्जन भर से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं