सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

आतंकियों के सहयोगियों की तलाश तेज

दो लापता मदरसा संचालक रडार पर 

लखनऊ। दीपावली का पर्व बीतने के बाद आतंकवाद निरोधक दस्ता ने (एटीएस) ने बांग्लादेशी आतंकी अब्दुल्ला तल्हा के साथ ही उसके सहयोगियों की तलाश तेज कर दी है। एटीएस की नजर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो लापता मदरसा संचालकों पर भी है, जिन पर आतंकियों के मददगार होने का संदेह है।

  एटीएस ने इसी माह के आरंभ में अलकायदा बर्र-ए-सगीर तथा उसके सहयोगी संगठन जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) से जुड़े आठ आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद उनसे लंबी पूछताछ की थी। सूत्रों का कहना है कि उसी दौरान दो अन्य मदरसा संचालक संदेह के घेरे में आए थे। एटीएस ने आतंकियों से पूछताछ के आधार पर ही उनके सक्रिय सदस्य अब्दुल्ला तल्हा की तलाश तेज की थी, जो अभी हाथ नहीं लग सका है। तल्हा व उसके कुछ सहयोगियों की तलाश में नेपाल सीमा स्थित कई मदरसों में भी छानबीन की गई थी। तल्हा की नेपाल सीमा के कुछ मदरसों में गहरी पैठ होने की आशंका पर उनके संचालकों से भी पूछताछ हुई थी। उल्लेखनीय है कि एटीएस ने हरिद्वार निवासी आतंकी मुदस्सिर व कामिल के अलावा बांग्लादेशी नागरिक अलीनूर को नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ में ही तल्हा व मदरसों के कनेक्शन सामने आए थे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई युवकों पर एटीएस की नजर है। इस क्रम में सहारनपुर निवासी मदरसा संचालक लुकमान को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।  जिसने बांग्लादेशी आतंकी अहसान व मुफक्किर को अपने मदरसे में शरण दी थी। उसने आतंकी अब्दुल्ला तल्हा उर्फ मफ्ती हुसैन को 11 माह तक अपने मदरसे में शरण देने तथा मदरसा शिक्षक के रूप में तल्हा को फंडिंग करने की बात भी स्वीकार की थी। एटीएस लुकमान के जरिये अब्दुल्ला तल्हा के संपर्क में आए कई युवकों की भी तलाश कर रही है। कई ऐसे युवकों की भी नए सिरे से छानबीन शुरू की गई है, जिन्हें इंटरनेट मीडिया के माध्यम से जिहाद के लिए उकसाया जा रहा था।

 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं