सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

महिला बेटी संग ट्रेन के आगे कूदी, हालत गंभीर

वाराणसी में चल रहा उपचार, गंभीरपुर की रहने वाली है महिला 

आजमगढ़। विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने अपने दो साल की मासूम बच्ची के साथ ट्रेन के आगे कूद गई, गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं हाथ से मासूम के छिटक जाने से वह बाल-बाल बच गई। महिला को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे वाराणसी के लिए रेफर किया गया। बच्ची को चाइल्ड लाइन भेज दिया गया है। महिला का उपचार वाराणसी में चल रहा है। पुलिस महिला के होश में आने का इंतजार कर रही है। महिला आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है।

गंभीरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली सीमा सिंह पटेल पत्नी रमाकांत पटेल शुक्रवार की रात बिना किसी को बताये घर से अपनी दो साल की पुत्री के साथ निकल गई। शनिवार की रात डेढ़ बजे वह विंध्याचल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन के पूर्वी छोर पर बच्ची के साथ टहल रही थी। सामने से त्रिवेणी एक्सप्रेस आ रही थी। ट्रेन को देख महिला मासूम को गोद में लेकर रेलवे ट्रैक पर कूद गई। महिला को देख चालक ने ट्रेन रोकने की कोशिश की। ट्रेन से धक्का लगने के बाद महिला ट्रेन के नीचे आ गई जबकि बच्ची छिटक कर दूर गिरी। सूचना पर पहुंचे जीआरपी प्रभारी राजेंद्र यादव ने हमराहियों के साथ कड़ी मशक्कत के बाद महिला को ट्रेन के नीचे से निकाला। सूचना के बाद काफी देर तक एम्बुलेंस नहीं आई। इसके बाद जीआरपी प्रभारी ने घायल महिला को पैदल ही स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को मंडलीय अस्पताल भेजा गया। फिर उसे वाराणसी के लिए रेफर किया गया। बच्ची को ज्यादा चोट नहीं आई थी। वाराणसी में सुबह महिला को होश आया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं