सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

निजामाबाद की रामलीला में केसरिया झंडा लगाने पर दो पक्ष आमने-सामने

एसडीएम समेत भारी फोर्स तैनात

आजमगढ़। निजामाबाद कस्बा की 100 वर्ष पुरानी सचल रामलीला समिति द्वारा सोमवार को रामलीला का मंचन किया जा रहा था। इसी के दौरान रामलीला मैदान के पास कुंआ पर केसरिया झंडा लगाने पर विवाद खड़ा हो गया। दो पक्ष आमने सामने हो गए। सूचना पर एसडीएम भारी फोर्स के साथ पहुंच गए।

निजामाबाद कस्बे में 23 सितंबर से रामलीला का मंचन चल रहा है। सोमवार को किष्किंधा पर्वत की लीला थी। रामलीला मैदान स्थित कुंए को किष्किन्धा पर्वत बनाया गया था। सोमवार को शबरी के बेर फल भगवान श्रीराम द्वारा खाने का मंचन करने के बाद शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शिवाला घाट से कन्या पाठशाला होते हुए किष्किन्धा पर्वत पहुंची। जहां केसरिया झंडा लगा दिया गया। इस झंडे का दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध कर दिया। कुछ ही देर में दोनों पक्ष के लोग जुट गए और आमने सामने हो गए। सूचना पर एसडीएम रवि कुमार मय फोर्स पहुंच गए। देर रात तक दोनों पक्ष को समझाने और शांत कराने की कवायद में प्रशासनिक अमला जुटा हुआ था।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं