सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

जहानागंज: बच्चों ने बनाया इलेक्ट्रिक जनरेटर, सोलर प्लांट और जेसीबी

बीईओ ने विज्ञान व कला प्रदर्शनी का किया अवलोकन

जहानागंज। कस्बा स्थित कैंब्रिज प्लेवे स्कूल में मंगलवार को विज्ञान व कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। 

मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी नीलम ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी की सराहना किया। स्कूल के बच्चे प्रदर्शनी में स्वच्छता पर आधारित जेसीबी, इलेक्ट्रिक जनरेटर, सोलर प्लांट बनाया था।  इसके अलावा छोटे बच्चे अपने हाथों से चित्रों को बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया है। प्रबंधक राकेश कुमार सिंह ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अभिभावकों व अतिथियों के प्रति आभार जताया। कहा कि नन्ने- मुन्ने बच्चों द्वारा जो भी प्रस्तुति की गई है, यह बहुत ही सुंदर है। यह बच्चे आगे चलकर स्कूल सहित अपना नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजय यादव, ज्ञानेंद्र सिंह, हरिद्वार सिंह, चंडी प्रसाद सिंह, विमलेश सिंह, मानवी श्रीवास्तव, नम्रता गिरी, पूजा यादव, अमित मिश्रा आदि उपस्थित रहे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं