सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

नाजायज संबंध का विरोध करने पर बहन के प्रेमी ने की थी आसिफ की हत्या

महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र में बुधवार को तमसा नदी में हत्या कर फेंके गए युवक के शव की बरामदगी के बाद घटना की छानबीन में जुटी सरायमीर पुलिस को शनिवार के दिन बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने इस मामले में सरायमीर क्षेत्र के शेरवां गांव निवासी महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस एक आरोपी की तलाश में जुटी है। युवक को प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर बहन के प्रेमी ने साथियों के साथ मिलकर मारा था। इसके बाद साक्ष्य छिपाने के लिए उसकी बाइक के पार्ट अलग कर छिपा दिए थे।

 सरायमीर क्षेत्र के शेरवां ग्राम निवासी मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद अख्तर तीन अक्टूबर की देर शाम घर से बाइक लेकर अपने ननिहाल जाने की बात कहकर निकला था लेकिन वहां नहीं पहुंचा। इस संबंध में आसिफ के पिता ने सरायमीर थाने में चार अक्टूबर को पुत्र की गुमशुदगी दर्ज कराई। बुधवार को निजामाबाद थाना क्षेत्र में लापता आसिफ का शव तमसा नदी से बरामद किया गया। मृतक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। विवेचना में पुलिस को जानकारी मिली कि शेरवां ग्राम निवासी शैफुर्हमान का मृतक आसिफ की बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात का मृतक आसिफ व उसके परिवार वाले विरोध कर रहे थे। प्यार में बाधक बने आसिफ के परिवार को सबक सिखाने के लिए शैफुर्रहमान ने गांव के ही कुछ लोगों का सहयोग लिया और योजना के अनुसार मौका पाकर मोहम्मद आसिफ की हत्या कर शव को निजामाबाद क्षेत्र में तमसा नदी में फेंक दिया। आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के लिए मृतक की बाइक को काटकर उसके पार्ट्स अलग कर दिए। सटीक तथ्य मिल जाने पर पुलिस ने इस घटना को कारित करने वाले लोगों में शामिल शेरवां ग्राम निवासी शैफुर्रहमान पुत्र अकरम, कामिल पुत्र मिस्टर तथा जरीना पत्नी सलाउद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतक की मोबाइल, बाइक के खुले पार्ट्स तथा घटना में प्रयुक्त आरोपियों के मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस को अभी शेरवां ग्राम निवासी अरसलान पुत्र इम्तियाज की तलाश है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिए गए।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं