सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

किराये के कमरे में फंदे पर लटकता मिला एमआर का शव

सिधारी के कृष्णा नगर कालोनी की घटना, बलिया का था निवासी

आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर कालोनी में किराये पर कमरा लेकर रह रहे एक दवा प्रतिनिधि ने गमछे के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के ‌लिए भेज दिया।

बलिया जिले के रहने वाले रानू तिवारी एक प्राइवेट दवा कंपनी में बतौर एमआर काम करते थे। वह सिधारी क्षेत्र के कृष्णा नगर कालोनी में किराये पर कमरा लेकर रहते थे। शुक्रवार को एमआर का कमरा दिन भर बंद था। शनिवार की सुबह भी कमरा नहीं खुला तो सामने के कमरे में रहने वाले एक वकील को कुछ संदेह हुआ। इसी दौरान रानू का एक मित्र एमआर भी आया। उसने भी दरवाजा पीट कर खुलवाने का प्रयास किया लेकिन कमरा नहीं खुला। इस पर साथी एमआर ने जब एक झरोखे से अंदर झांका तो अंदर रानू को गमछे के सहारे लटकता देख उसके होश ही उड़ गए। आनन-फानन में सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सिधारी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और किसी तरह दरवाजा को तोड़ कर शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मृतक के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग भी पोस्टमार्टम हाऊस पहुंच गए है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं