सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

अनाथ आश्रम की आड़ में बच्चा बेचने का कारोबारी गिरफ्तार

अब तक आठ बदमाशों को पुलिस भेज चुकी है जेल

चार नामजद सहित सात की तलाश जारी

आजमगढ़। अनाथ आश्रम की आड़ में बच्चा बेचने का कारोबार करने वाले गिरोह के एक और सदस्य मनीष मिश्रा को रविवार को गोरखपुर जिले के तिवारीपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। अब तक पुलिस इस मामले में आठ आरोपियों को जेल भेज चुकी है जबकि चार नामजद सहित सात की तलाश जारी है।

 बता दें कि मऊ जिले के मोहम्मदाबाद में अनाथ आश्रम चलाने वाले शेखर व उसके साथी अनाथ आश्रम के आड़ में बच्चों को बचने का कारोबार करते हैं ऐसी शिकायत पुलिस को मिली थी। इसी बीच गिरोह के मुखिया शेखर तिवारी व उसके साथियों ने गोरखनाथ राजेंद्र नगर इलाके में रहने वाली शायदा उर्फ गुड़िया के बेटे अंश को तीन लाख रुपये में बेचने का प्लान बनाया था। 26 सितंबर की रात वे शायदा को झांसा देकर बच्चे के साथ डोमिनगढ़ पुल पर ले आए और बच्चे को अगवा कर लिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने शेखर समेत तीन लोगों को पकड़ लिया था। जबकि गिरोह के अन्य सदस्य दूसरी गाड़ी से बच्चे को लेकर भाग गए थे। शायदा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तिवारीपुर थाना पुलिस ने शेखर तिवारी, अनिल पासवान, जितेंद्र भारती, अनुराधा उर्फ गोल्डी उसकी मां पुष्पा देवी, अंकित मिश्रा और इलियाज खां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाकी आरोपियों की तलाश जारी थी। इस बीच रविवार को पुलिस को जानकारी मिली कि एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहे बांसगांव के हड़वा रामचंद्र उर्फ आनंदपुरवा गांव निवासी मनीष मिश्रा डोमिनगढ़ में मौजूद है। इसके बाद पुलिस ने घेरेबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके मोबाइल फोन में 20 बच्चों के फोटो मिले, जिनके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। घटना में शामिल रहे गोरखनाथ के राजेंद्रनगर निवासी बदमाश अंकुर सिंह उसके साथी टुनटुन, रवि, छोटू समेत तीन अन्य की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं