सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

कहासूनी के बाद दोस्त ने दोस्त को मारा चाकू

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत

फोर्स तैनात, आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने शव पीएम को भेजा 

मऊ। जिले के थाना दक्षिण टोला के अंतर्गत रेनी ग्राम सभा में बीती शाम छह बजे मंदिर के पास एक साथ बैठकर बात कर रहे दो दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी के बाद एक ने दूसरे दोस्त को चाकू मारकर घायल कर दिया और फरार हो गया। घायलावस्था में लोग उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।युवक की मौत के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है। जिसे देखते हुए गांव में भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है। दूसरी तरफ पुलिस शव को पोस्टमार्टम को भेज दी है। साथ ही आरोपियों की तलाश में जुटी है।

 जानकारी के अनुसार थाना दक्षिण टोला के अंतर्गत रैनी में बीत शाम छह बजे एक दुकान पर कुछ युवक बैठे थे। तभी दोनों युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बीच एक युवक आशू यादव ने सत्येंद्र गुप्ता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और वहां से फरार हो गया। घायल सत्येंद्र को गांव के लोग अस्पताल ले गए लेकिन अधिक खून बहने की वजह से उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत  घोषित कर दिया। इस घटना के बारे में दुर्ग विजय ने बताया कि एक दुकान के सामने सत्येंद्र गुप्ता स्टूल पर बैठा हुआ था वही अंशु यादव बाइक पर बैठकर बात कर रहा था। इसी बीच में किसी बात को देख लेने की बात कहते हुए अंशु यादव ने अपने किसी साथी को फोन करके बुलाया और देखने की बात कही और थोड़ी देर बाद देखा गया कि सत्येंद्र गुप्ता खून से लथपथ गिरा हुआ है उठाकर उसे हम लोग हॉस्पिटल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया आरोपी फरार है। पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने बताया कि सत्येंद्र गुप्ता के घर के बगल में अंडे की दुकान है जहां पर अभिषेक यादव और सत्येंद्र दोनों अंडा खा रहे थे। किसी व्यक्ति को कमेंट के मामले में दोनों में कहासुनी हो गई जिसके बाद आशुतोष यादव ने अपने बाइक के अंदर से चाकू निकालकर इनको घायल कर दिया अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि इनकी मौत हो गई है।


 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं